मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच हुआ बंद, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक या दो नहीं बल्कि तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। समस्या इस बात से और गंभीर हो गई है कि कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी आज दोपहर से ही बंद पड़ा है। इस कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है और पर्यटकों सहित स्थानीय लोग इसमें फंसकर रह गए हैं। आज शाम के समय मंडी जिला के चार मील, सात मील और खोतीनाला के पास भूस्खलन होने के कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। सबसे पहले खोतीनाला के पास बाढ़ आ गई और पानी हाईवे पर बने पुल के उपर से बहने लग गया। जितने में पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ उतने में इसके पास ही पहाड़ी से पत्थर आ गिरे और हाईवे बंद हो गया। वहीं, चार मील और सात मील के पास भी पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। बारिश का क्रम जारी है और ऐसे में हाईवे के खुलने को आसार कम ही नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुल्लू-मनाली के लिए वाया कटौला जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी कमांद के पास भारी भूस्खलन के कारण आज दोहपर बाद से ही बंद पड़ा है। इसके खुलने के हाल फिलहाल में कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने जाम में फंसे पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण लेने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जो लोग कुल्लू की तरफ फंसे हैं वे वापिस चले जाएं और जो लोग मंडी की तरफ फंसे हैं वे भी वापिस लौट आएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। यदि किसी को कोई समस्या या परेशानी होती है तो आपदा प्रबंधन के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। रात को मलबा हटाने का काम जोखिम भरा है लेकिन फिर भी बारिश रूकने का इंतजार किया जा रहा है। यदि बारिश रूकती है और मलबा हटाने की संभावना नजर आती है तो इसे हटाने का प्रयास किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago