मुख्य समाचार

निरमंड : सरगा में किसानों ने सीखे सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के गुर

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

उप मंडल निरमंड के अंतर्गत कृषि विभाग निरमंड की तरफ से ग्राम पंचायत सरगा के ग्राम थाच में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 50 लोगों ने भाग लिया। कृषि प्रशिक्षण शिविर में कृषि विकास अधिकारी करमचंद ने विभाग में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अद्भुत अनाज जैसे कोदो कावनी सरयारा इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी कि हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से किस तरह से आवश्यक है यदि हम समय रहते इनको अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल करेंगे तो हम कई बीमारियों से बचे रहेंगे। उसके पश्चात आत्मा परियोजना की तरफ से आए हुए खंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार और ATM अनिल कुमार भी मौजूद थे खंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने आत्मा परियोजना में चलाई जा रही सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी और बताया कि हिमाचल प्रदेश जहर मुक्त राज्य बनने की ओर अग्रसर है और बताया कि खेती की इस पद्धति को किस तरह से खेत में की जा सकती है और किस तरह से जीवामृत और घन जीवामृत खाद को खेत में डाला जाए। उसके पश्चात परंपरागत अनाज के बारे में बताया कि अद्भुत अनाज किस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और प्रशिक्षण शिविर में यह भी बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती करने से किस तरह से हमारे वातावरण और हमारे स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है और खेती करने में अनावश्यक खर्च से भी बचा जा सकता है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जीवामृत और घन जीवामृत के फायदे के बारे में बताया और इन खादो को प्रयोगात्मक विधि से बनाना भी सिखाया। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि विभाग की तरफ से कोदरा का बीज भी वितरित किया गया और बताया कि अपने खेत में परंपरागत अनाज के क्षेत्र को बढ़ाया जाए और अधिक से अधिक अनाज पैदा किया जाए। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि प्रसार अधिकारी वैद्य प्रकाश प्रधान ग्राम पंचायत सरगा लता देवी, उप प्रधान जीवन चौहान भी मौजूद रहे और कृषि विभाग का इस तरह के शिविरों के आयोजन करते रहने का धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago