(ब्यूरो रिपोर्ट),
ओडिशा राज्य में पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) और नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए पिछले कल ग्रिडको लिमिटेड के माध्यम से ओडिशा सरकार और एनएचपीसी लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। निकुंज बिहारी ढल, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, ओडिशा सरकार व अध्यक्ष ग्रिडको और बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी लिमिटेड की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन पर रजत गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी), एनएचपीसी और त्रिलोचन पांडा, प्रबंध निदेशक, ग्रिडको लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस समझौता में राज्य में कम से कम 2000 मेगावाट की स्व-पहचान वाली पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं की स्थापना और 1000 मेगावाट या उससे अधिक की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं (ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट्स/फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स) की स्थापना करने की परिकल्पना की गई है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…