मुख्य समाचार

किन्नौर : जनजातीय क्षेत्रों की आर्थिकी व समग्र विकास है प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत लाबरंग का दौरा किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत लाबरांग में जनता को संबोधित करते हुए कहा की जनजातीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में नो-तोड़ को बहाल किया जाएगा और जनजातीय क्षेत्र में नौतौड़ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को नो-तोड़ के तहत भूमि उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर कहा की लाबरंग कंडे तक सड़क पहुंचाई जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों को उनकी नकदी फसलों को सब्जी व फल मण्डी तक पहुँचाने में समय की बचत होगी व साथ ही फसलों के अच्छे दाम भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि लाबरंग में पंचायत घर व ग्राम सभा हाल का निर्माण करना जमीनी स्तर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जिसके लिए इसे मनरेगा के तहत लाया जाएगा तथा शीघ्र ही सरकार द्वारा बजट का प्रावधान किया जाएगा। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की लाबरंग में पेयजल व सिंचाई के पानी की समस्या का निवारण शीघ्र किया जाएगा। समाज सुधार संघ की मांगों को पूरा किया जाएगा, लाबरंग परवेश गेट के लिए बजट का प्रावधान कर इसका निर्माण किया जाएगा तथा तपन कंडे के लिए बिजली का प्रावधान किया जाएगा। ग्राम पंचायत लाबरंग की प्रधान अनुराधा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगणों का पारम्परिक ढंग से स्वागत किया तथा मंत्री महोदय के समक्ष लाबरंग पंचायत की विभिन्न मांगों को रखा। इस अवसर पर किंफ्ड के अध्यक्ष चंदर गोपाल नेगी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, अतिरिक्त मंडलाधिकारी पूह विनय मोदी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इसके उपरांत, राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत रिस्पा में जनसमस्याएं सुनी और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश का समग्र विकास करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की ग्राम पंचायत रिस्पा के लोगों द्वारा रखी गई उचित मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा की पंचायत की मलनिकासी और सड़क की मांग को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की हिमाचल प्रदेश की अधिकतर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, जो बागवानी और कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा की प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए बागवानी व कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करना आवश्यक है और इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कड़े प्रयास किए जा रहे है। प्रधान ग्राम पंचायत रिसपा राजेंद्र सिंह ने स्वागत संबोधन के साथ मुख्य अतिथि और अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया और उपप्रधान विजय कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

15 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

18 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

21 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

3 days ago