मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक 80 वर्षीय वृद्ध अपनी 18 बकरियों सहित सतलुज नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। जिसकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम सौजू राम पुत्र स्वर्गीय काला राम ग्राम सलापड़ कालोनी गांव सीयू अपनी 18 बकरियों को बीबीएमबी पावर हाउस सलापड़ के समीप चरा रहा था कि एक दम से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से वृद्ध व उसकी 18 बकरियां पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गई है। लेकिन अभी तक वृद्ध का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि लापता वृद्ध की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…