कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
जिला कुल्लू पुलिस का नशा तस्करों के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी है और अभियान के तहत कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भी पुलिस द्वारा धकेल दिया गया है। इसी कड़ी में पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मणिकर्ण में पुलिस की टीम ने चौहकी पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी नम्बर HP 01 K 6991 की नियमानुसार चैकिंग की। इस चैकिंग के दौरान पुलिस ने रोशन लाल आयु 40 वर्ष,पुत्र श्याम लाल गांव कटाह, डा० तुलसीपुर जिला ढाँग आँचल रावती, नेपाल के आरोपी के कब्जे से 3 किलो 15 ग्राम चरस/कैनबिस बरामद किया है। आरोपी जिला कुल्लू के गांव मौहल में रहता हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज गया किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड भी हासिल किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इतनी भारी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और कहां इसकी सप्लाई की जा रही थी इस बाबत आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और आगामी अन्वेषण जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…