मुख्य समाचार

कुल्लू : चकलोट गांव में लोगों के स्वास्थ्य के लिए बताया योग का महत्व

कुल्लू (मैं भी पत्रकार),

कुल्लू जिले के अंतर्गत पोशना पंचायत के चकलोट गांव में योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश के पहले घरेलू जिम के संस्थापक व फिटनेस यूट्यूबर राणा द वाइपर द्वारा गांव के लोगों को योग सम्बंधी जानकारी दी व कुछ आसन भी किए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। राणा का लक्ष्य है समाज में सभी को फिटनेस के प्रति जागरूक करवाना। इस योग दिवस पर लोगों को योग के बारे में बताया कि योग का मतलब जोड़ना है जिसमें हमें तन, मन,आत्मा, को जोड़ना है। योग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम अपने दिमाग को मानसिक तौर पर सही रख सकते हैं मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। योग हमें ना केवल मानसिक तौर पर सही रखता है बल्कि शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रहते हैं। एक इंसान आज की युवा पीढ़ी को यदि नशे से दूर करना है तो कोई न कोई सकारात्मक गतिविधि की ओर जाना आवश्यक है। आज के समय में हर एक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय जरूर देना चाहिए ताकि हम शारीरिक रूप से बिल्कुल अच्छे रह सके और साथ ही साथ हमें जंग फूड जैसी चीजों से बचना है और एक अच्छी डाइट को फॉलो करना है और साथ ही साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा योग फिटनेस जिम स्पोर्ट्स आदि के प्रति जागरूक करना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

18 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

18 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

18 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

18 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

21 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago