मुख्य समाचार

भरमौर : एकल अभियान प्राथमिक शिक्षा भरमौर के तहत करवाया गया योग अभ्यास

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

आज एकल अभियान संभाग उत्तर हिमाचल भाग नूरपुर अंचल भरमौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर अंचल भरमौर में अंचल स्तर से लेकर संच स्तर एवं विभिन्न ग्राम विद्यालयों में योग दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें भाग अभियान प्रमुख बलविंदर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अंचल और संच के कार्यकर्ता हर विद्यालय में उपस्थित रहे, जिसमें अंचल अभियान प्रमुख, हेम राज व अंचल कार्यालय प्रमुख, राकेश कुमार व अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख रजत शर्मा और अंचल प्रशिक्षण प्रमुख नीता देवी विषेश रूप से हर विद्यालय में उपस्थित  रहे। बलविंदर कुमार ने योग दिवस के बारे में गांव के लोगों को जागरूक किया कि योग हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है। योगासन को हमेशा एक साफ-सुथरी और हवादार जगह पर किया जाता है। योगासन करने के लिए अच्छी ग्रिप वाले मैट का इस्तेमाल करें, ताकि आप शारीरिक मुद्रा करते समय आप फिसलें नहीं। योगासन के दौरान अपनी सांसों का विशेष ध्यान रखें, प्रशिक्षक के अनुसार ही सांसें लें। जब तक आपको प्रशिक्षक ऐसा करने के लिए न कहें, तब तक मुंह से सांस न लें। इस तरह सभी गांव के लोगों को जागरूक किया। साथ में संच अध्यक्ष मनोज जसरोटिया का भी मार्गदर्शन मिला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा दुनिया भर के लोगों को एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह शारीरिक और मानसिक कल्याण के महत्व की याद दिलाता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

19 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

19 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

19 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

19 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

22 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago