मुख्य समाचार

किन्नौर : भाजपा किन्नौर ने ऊखांग सांथांग में मनाया 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के चांसू गांव के 9,206 फीट की उंचाई पर स्थित गंगोत्री के चमन ऋषि की ऐतिहासिक तपो स्थली ऊखांग सांथांग में आज़ 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा किन्नौर ने प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय योग दिवस मनाया। योग इंस्ट्रक्टर प्रीतम ने इस अवसर पर योग के उपस्थिति जनमानस को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। वर्तमान समय में तपस्वी चमन ऋषि के नाम पर रखा गया चांसू गांव को चांद नगर के नाम से भी जाना जाता है। कहावतो में चांसू गांव में सोने के हल होने की बात कही जाती है तो वही चांसू गांव को स्लैट (पत्थर) के भंडार के नाम से भी जाना जाता है। सुरत नेगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर भाजपा द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में जिला स्तरीय योग उत्सव मनाने की योजना बनाई थीं जिसको लेकर आज भाजपा किन्नौर ने भी चांसु गांव में सामूहिक योग दिवस मनाया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर आज पुरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है जो भी भारत के प्रत्येक व्यक्ति की लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि योग को किसी धर्म से न जोड़कर सभी को स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। सुरत नेगी ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक स्थलों को प्रमोट करने के साथ- साथ हर घर तक योग व समाज को निरोग करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों पर योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, महामंत्री यशवंत नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंदर, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञा, महामंत्री जीत राम व महेंद्र सिंह, ठाकुर सेन नेगी स्मारक समिति अध्यक्ष भीष्म नेगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव, चांसू पंचायत प्रधान बीरबल लोकटस ,पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह व सनम पालमो,महिला मंडल प्रधान प्रेमी कांता, महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी देवी, पूर्व उप प्रधान प्रताप, कृष्ण, यशवंत, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

2 hours ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

3 hours ago

मंडी में दर्दनाक हादसा: बच्चे को शौच कराने उतरी महिला पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी, 1 जुलाई। मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक…

5 hours ago

अनावश्यक यात्रा से बचें, अत्यंत आवश्यक होने पर ही लाहौल-स्पीति आएं : उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लहौली ,संवाददाता ), केलांग, 1 जुलाई 2026: जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा…

5 hours ago

जीएसएसएस बेचड़ का बाग में एसएमसी कार्यकारिणी का गठन, रमेश चन्द बने अध्यक्ष

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), संगड़ाह: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय…

8 hours ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 day ago