मुख्य समाचार

मंडी : मंडी जिला की प्राचीन भगवान जगन्नाथ यात्रा सुंदरनगर का हुआ आयोजन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं की भूमि सुंदरनगर में जिला के प्राचीन भगवान जगन्नाथ अपने श्रद्धालुओं से रू-ब-रू हुए। सुंदरनगर के हंडेटी स्थित जगन्नाथ मंदिर से जंगमबाग तक रथयात्रा के सैकड़ों लोग भागीदार बन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। हंडेटी से जंगमबाग तक निकलने वाली इस रथयात्रा में बलीभद्र और मां लक्ष्मी भी साथ रहे। जंगमबाग में एक दिन का विश्राम करने के बाद वीरवार को विशाल भंडारे के बाद भगवान जगन्नाथ, बलीभद्र और मां लक्ष्मी संग वापिस हंडेटी मंदिर में वापिस लौट जाएंगे। गौरतलब है कि जिला मंडी के सुंदरनगर में मनाया जाने वाला यह पर्व आषाढ़ मास के दो प्रविष्टे से ओडिशा के पुरी में मनाए जाने वाले जगन्नाथ पर्व की तर्ज पर ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जगन्नाथ मंदिर हंडेटी में निर्मित इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 250 वर्ष पूर्व हुआ था। यहां भगवान जगन्नाथ, बलीभद्र और मां लक्ष्मी चंदन की लकड़ी से निर्मित हैं। हर वर्ष सुंदरनगर में उनकी रथयात्रा निकाली जाती है। मान्यतानुसार एक फकीर इस मूर्ति को बेचने के लिए ओडिशा के तट से सुंदरनगर लाए थे। इस मूर्ति को बेचने के लिए सुकेत रियासत के कोर्ट में सुनवाई के दौरान 500 रुपए का प्रस्ताव रखा गया। एक हजार रुपए में मूर्ति कुल्लू के राजा बेचने पर बात हुई। लेकिन फकीर ने मूर्ति को कुल्लू ले जाकर एक हजार रुपए में वहां के राजा को बेचने को लेकर मना कर दिया। इसके बाद फकीर की मृत्यु हो गई। फिर राजा के आदेशों के तहत मूर्ति को एक भवन में स्थापित कर पूजन के पुजारी का चयन किया गया। इसके पश्चात मंदिर निर्माण के लिए राजकीय कोष से पांच सौ रुपए खर्च कर भूमि प्रदान की गई।

भगवान जगन्नाथ मंदिर हंडेटी के मुख्य पुजारी रुपेश शर्मा ने कहा कि इस रथयात्रा में भगवान के रथ को खींचकर लोग पूण्य के भागीदार बनते हैं। यह मंडी जिला की सबसे प्राचीन भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा है। इस रथयात्रा के बाद अंतिम दिन गुरुवार को जंगमबाग में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा और भगवान बलीभद्र और मां लक्ष्मी संग मंदिर में वापस लौट जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

17 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago