मुख्य समाचार

राजगढ़ : आईटीआई राजगढ़ में निशुल्क लघु अवधि के कोर्स जुलाई माह से आरम्भ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम योजना के अन्तर्गत 17 वर्ष से अधिक युवक एंव युवतियों के लिए निशुल्क लघु अवधि के कोर्स जुलाई माह से आरम्भ किये जा रहे है | प्रधानाचार्य राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ ललित कुमार शर्मा ने बताया कि आई टी आई में मेसन जनरल, डोमेस्टिक इलेक्ट्रीशियन, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ओपरेटर व ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन सहित 4 लघु अवधी के कोर्स आरम्भ होने जा रहे है। इस कोर्स के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 25 जून है और इच्छुक अभियार्थी किसी भी कार्य दिवस पर राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ गांव शमलोह जिला सिरमौर हि०प्र० के कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि मेसन जनरल के लिए 5वी पास, डोमेस्टिक इलेक्ट्रिशियन सोलूयशन के लिए 8वीं पास, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ओपरेटर के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभियार्थी राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ के नोडल ऑफिसर योगेश गौतम के मोबाइल न० 86288-89953 व संस्थान के दुरभाष न० 01799-220070 पर सम्पर्क कर सकते है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

5 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

9 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

11 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago