मुख्य समाचार

सिरमौर : कोला वाला भूड़ विद्यालय में जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी रोकने के बारे जागरूकता हेतु रा०व०मा० विद्यालय कोला वाला भूड़ में चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 6वीं से 12वीं कक्षा के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में ललिता 12वीं ने प्रथम, मीना 10वीं ने द्वितीय एवं शिवानी 9वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में अंजली 11वीं ने प्रथम, स्मृति 11वीं ने दूसरा, सुरक्षा 12वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता वरिष्ठ में दीपक चौहान 9वीं ने प्रथम, अनु 11वीं ने दूसरा, वंशिका 11वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में नजिया 8वीं ने प्रथम, आईशा 8वीं ने दूसरा, वंशिका 7वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला कनिष्ठ वर्ग में मेहराज अंसारी 6वीं ने प्रथम, सिमरन 6वीं ने दूसरा और मुस्कान 6वीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों को नशीले पदार्थो से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। प्रधानचार्य दीप्ती सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर रा०व०मा०वि० कोला वाला भूड़ का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

26 minutes ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

28 minutes ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago