राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
मनोहर लाल हत्याकांड पर कांग्रेस उनके परिजनों के साथ है लेकिन भाजपा द्वारा राजनितिक रोटियां सेकने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करना भी खेद का विषय है | इस मामले में सभी आरोपियों को पकड़ा जा चूका है और पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भाजयुमो और भाजपा के नेता शोरशराबा कर रहे है | यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू ने मिडिया को जारी ब्यान में कही | संजीव शर्मा ने कहा कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद भी भाजपा आदतन विरोध कर रही है | सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और अब अदालत अपना काम करेगी | भाजपा तो ऐसे विरोध कर रही है जैसे उनके कार्यकाल में हत्याओं और रेप के मामलो में पुलिस और सरकार द्वारा ही पांच दिन में सभी आरोपियों को सजा सुना दी गयी हो | पुलिस का काम आरोपियों को गिरफ्तार करना होता है और जब आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो विरोध का कोई मतलब नहीं बनता है | प्रदेश की जनता ने भाजपा को उपचुनाव, विधानसभा चुनाव और शिमला नगर निगम सहित लगातार तीन चुनावों में नकार दिया है और अब भाजपा नाजायज हथकंडे अपना रही है | संजीव शर्मा ने भाजपा नेताओं को ऐसे मामलों में राजनिति न करने की नसीहत दी |
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 15 मई: नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और…
केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता ) लाहौल-स्पीति जिले में पंचायत चुनावों को लेकर खास तैयारियां की गई…
संध्या कश्यप नाहन : सिरमौर जिले में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ) केलांग…..14 मई,2026…….जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मंडी जिला के…