मुख्य समाचार

सिरमौर : जिला की सड़कों के सभी ब्लैक स्पॉट की सूची 15 जुलाई तक प्रस्तुत करें: उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

आगामी मौनसून के दृष्टिगत जिला की विभिन्न सड़कों में संभावित दुर्घटनाओं में जान माल के नुकसान को ध्यान में रखते हुए सिरमौर जिला प्रशासन ने अग्रिम रूप से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने 15 जुलाई तक जिला की सभी सड़कों के ब्लैक स्पॉट की सूचि और इनकी दुरूस्ती पर होने वाले खर्च के एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। इस कार्य के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में उप-मंडल स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।       उपायुक्त सिरमौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला के सभी उप मंडलों में एसडीएम की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में जहां सम्बन्धित एसडीएम अध्यक्ष होंगे वहीं उप-मंडल पुलिस अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी अथवा उनके प्रतिनिधि को सदस्य नियुक्त किया गया है जबकि सम्बन्धित मंडल के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार सम्बन्धित एसडीएम की अध्यक्षता में समिति सदस्यों की 20 जून से पूर्व ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के लिए संयुक्त बैठक आयोजित की जायेगी, 25 जून से पूर्व समिति के सदस्य स्पॉट विजिट करेंगे और सम्बन्धित क्षेत्र की सूचना का मिलान करेंगे, जबकि 30 जून से पूर्व समिति सदस्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट के कारण संभावित दुर्घटना की रोकथाम पर चर्चा करेंगे।  इसी प्रकार समिति सदस्य ब्लैक स्पॉट को दुरूस्त करने के लिए प्रथम जुलाई से पूर्व सम्बन्धित विभाग के साथ उपलब्ध फंड पर चर्चा करेंगे तथा 10 जुलाई तक एस.डी.एम.ए. की गाईडलाईन के अनुरूप बलैक स्पॉट को ठीक करने के लिए डीपीआर, पीपीआर तथा फंड प्रोपोजल तैयार करेंगे। समिति 15 जुलाई तक चिन्हित ब्लैक स्पॉट की सूचि सहित अंतिम डीपीआर अथवा फंड प्रोपोजल अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago