मुख्य समाचार

एनएचपीसी ने इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम्स की वार्षिक बैठक में लिया भाग

(ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी ने 10 से 15 जून, 2023 तक गोथेनबर्ग, स्वीडन में इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम्स (आईकोल्ड 2023) की वार्षिक बैठक में भाग लिया। आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) और विश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं) के नेतृत्व में एनएचपीसी के प्रतिनिधिमंडल ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने बांधों के प्रबंधन और सुरक्षा के संबंध में जलविद्युत विकासकर्ताओं के समक्ष आ रहे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विभिन्न पेपर प्रस्तुत किए, जिसकी प्रतिभागियों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम में जलविद्युत विकास के क्षेत्र में एनएचपीसी की क्षमताओं को भी एक विशेष पैवेलियन में प्रदर्शित किया गया। एनएचपीसी के इस प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में एम.जी. गोखले, कार्यपालक निदेशक, राघवेंद्र गुप्ता, समूह महाप्रबंधक, सुश्री मंजूषा मिश्रा, महाप्रबंधक, मनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक, आर. एम. ए. खान, महाप्रबंधक, दिनेश, उप महाप्रबंधक, सुनील जे. गणवीर, उप महाप्रबंधक, प्रदीप गणनायक, वरिष्ठ प्रबंधक, मैनाक घोष, वरिष्ठ प्रबंधक, सुश्री पल्लवी खन्ना, वरिष्ठ प्रबंधक और श्री वरुण अग्रवाल, प्रबंधक शामिल थे। एनएचपीसी के अधिकारियों ने बांधों के प्रबंधन और सुरक्षा, सीपेज नियंत्रण संबंधी उपायों, भूकंपीय पहलुओं, बांध तथा इसकी सहायक संरचनाओं की मरम्मत और पुनरूद्धार आदि जैसे विभिन्न विषयों पर जलविद्युत विकासकर्ताओं के समक्ष आ रहे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कई पेपर व पोस्टर प्रस्तुत किए। एनएचपीसी के अधिकारियों ने आईकोल्ड टेक्निकल कमेटी ऑन सेडिमेंटेशन के विचार-विमर्श सत्र में भी भाग लिया और कैस्केड में परियोजनाओं के लिए सेडिमेंटेशन प्रबंधन के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेने से, एनएचपीसी को अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अर्जित ज्ञान और अनुभव से अत्यधिक लाभ प्राप्त हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago