मुख्य समाचार

मंडी : कोविड-19 के दौर से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रही सीमा ने लगाई गुहार

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

कोरोना महामारी के दौर से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रही हूं। पति की मौत के बाद घर में कमाने वाली अकेली ही हूं, बच्चों के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी मेरे सर पर ही है, सीएम साहब कृपया करके मुझे नौकरी से मत निकालो। यह गुहार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के दौर से बतौर वार्ड अटेंडेंट अपनी सेवाएं देने वाली सीमा देवी ने लगाई है। सीमा देवी का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में जब सरकार को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर में छोड़कर दस-दस दिन तक लगातार अपनी सेवाएं दी। लेकिन आज उन्हें इसी नौकरी से निकाला जा रहा है जबकि वह घर में कमाने वाली अकेली ही हैं। सीमा देवी बताती है कि रोजाना लगभग 30 किलोमीटर दूर से पहुंचकर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देने आ रही हैं। पिछले दिनों जब वे नोवावैक्स कोविड19 एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले तो 3 माह का एक्सटेंशन मिल गया। लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है, लोगों से उधार पैसे मांग कर घर चलाना पड़ रहा है। बुधवार को नोवा वैक्स कोविड-19 एसोसिएशन के बैनर तले नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत दो दर्जन के करीब कर्मचारी उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी से मिले और एक ज्ञापन प्रेषित कर सरकार व स्वास्थ्य मंत्री से उनके स्थाई नियुक्ति करने की मांग उठाई। इन लोगों का आरोप है कि सरकार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर अन्य नियुक्तियां कर रही है जबकि कोरोना महामारी के दौर से अपनी सेवाएं देनेवाले को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वहीं नोवावैक्स कोविड़ -19 एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष हेम लता ने बताया कि कोविड़ के दौरान सरकार ने आउटसोर्स पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 101 स्टाफ नर्स, 98 वार्ड अटेंडेंट, 75 सफाई कर्मचारी, 10 सिक्योरिटी गार्ड, 12 लैब टेक्नीशियन और 6 डाटा ऑपरेटर नियुक्त किए थे। कोविड -19 के दौरान सभी कर्मचारियों ने अपने परिवार की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं दी और आज भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज हम सभी कर्मचारियों को तीन या चार महीने के बाद एक महीने का वेतन ही मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि तीन-तीन महीने के विस्तार को बंद कर, उनकी स्थाई नियुक्ति की जाए। वहीं इन सभी कर्मचारियों को महीने की 7 तारीख को वेतन दिया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

9 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

11 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

11 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

14 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago