मुख्य समाचार

मंडी : चुनावी मैदान में उतर जाएं कार्यकर्ता, डटकर करना है मुकाबला – प्रतिभा सिंह

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा एवं मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि वे चुनावी मैदान में उतर जाएं और डटकर भाजपा का मुकाबला करें। यह बात उन्होंने आज पंडोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़ी-बड़ी रैलियां करने लग गए हैं और अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मैदान में उतरने की जरूरत है। देश में इस बात का भ्रम फैलाया जा रहा है कि देश का विकास मोदी सरकार ने किया, लेकिन देश की जनता जानती है कि इस देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में कांग्रेस का कितना बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा से डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से सराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को आशानुरूप सहयोग नहीं मिल रहा है। यह इलाका कभी कांग्रेस का गढ़ था लेकिन अब यहां से भाजपा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आते हैं। इस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को थोड़ा और बूस्ट करने की जरूरत है। भविष्य में सराज में भी कांग्रेस फिर से अपना परचम लहराएगी। इससे पहले पंडोह पहुंचने पर प्रतिभा सिंह का चार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां हुई बैठक में सराज, द्रंग, सदर और नाचन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Himachal Darpan

Recent Posts

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

4 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

6 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

20 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

20 hours ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

2 days ago