मुख्य समाचार

भरमौर : जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित करें प्रबंधन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज स्थानीय लघु सचिवालय में उपमंडल में निर्माणाधीन विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक की।
बैठक में स्थानीय विधायक डॉ जनक राज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र चौहान तथा एसडीएम कुलबीर राणा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं की वास्तु स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी सावधानी बरतने को कहा । उन्होंने प्रबंधकों से लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे रोजगार बारे जानकारी लेते हुए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो के दौरान प्रभावित परिवारों तथा स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाया जाए ताकि उनके हित सुरक्षित हो सके। बैठक में लाहल गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने के मुद्दे को लेकर चर्चा करते बागवानी मंत्री ने संबंधित जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को आगामी 3 माह के भीतर परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधन ने बागवानी मंत्री को शीघ्र इस समस्या के समाधान को निर्धारित समय में पूर्ण करने पर सहमति जताई ।
इस अवसर पर भरमौर,गरोला व होली में निर्माणाधीन और निर्मित जल विद्युत परियोजना के स्थानीय प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago