मुख्य समाचार

एनएचपीसी लिमिटेड चमेरा-III पावर स्‍टेशन ने मनाया विश्‍व रक्‍तदाता दिवस

चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी लिमिटेड चमेरा-III पावर स्‍टेशन में “आज़ादी का अमृत मोहत्सव”  के अंतर्गत “ रक्तदान अमृत महोत्सव “ के तहत आज विश्‍व रक्‍तदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पावर स्‍टेशन चिकित्‍सालय चमेरा-III में जिला ब्लड बैंक, चंबा (हि.प्र.) के सहयोग से रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन चमेरा-III के महाप्रबंधक (प्रभारी) अनिल कुमार द्वारा किया गया। रक्‍त दान शिविर में नियमित, संविदा व सुरक्षा कार्मिकों द्वारा बढ़चढ़ कर रक्‍त दान किया गया। रक्‍तदान करने वाले कार्मिकों को महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा फल व जूस का वितरण किया गया। साथ ही साथ प्रसंशा के प्रतीक के रूप में उपहार भी दिया । नियमित स्‍वैच्छिक मुफ्त रक्‍तदान हेतु कार्मिकों को प्रोत्‍साहित करने के लिए महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा पावर स्‍टेशन के समस्‍त कार्मिकों को शपथ भी दिलाई गई तथा कार्मिकों को सम्‍बोधित करते हुए महाप्रबंधक (प्रभारी) ने सबसे पहले विश्‍व रक्‍तदाता दिवस की पृष्‍ठभूमि पर रोशनी डालते हुए कार्मिकों को बताया कि 14 जून ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी और चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर (1868-1943) का जन्मदिन है, जिन्हें आधुनिक रक्त आधान का “संस्थापक” माना जाता है, जिन्होंने ए बी ओ रक्त समूहों की खोज भी की थी। चिकित्‍सा क्षेत्र में उनके इस महत्‍वपूर्ण योगदान को सम्‍मान देने के लिए वर्ष 2004 से हर साल 14 जून को पूरे विश्व में
विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्‍य उद्देश्‍य रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जीवन बचाने व स्वास्थ्य में सुधार में, स्वैच्छिक मुफ्त रक्‍तदाताओं के योगदान को पहचान दिलाना है। उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि प्रत्‍येक रक्‍तदान एक कीमती जीवन रक्षक उपहार है और बार-बार रक्तदान करना एक सुरक्षित और स्थायी रक्त आपूर्ति बनाने और विश्‍वव्‍यापी स्‍वास्‍थ्‍य प्राप्त करने की कुंजी है। उन्‍होंने रक्‍तदान करने वाले कार्मिकों को धन्‍यवाद देते हुए और कार्मिकों को नए रक्‍तदाता बनने के लिए प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने कहा कि अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य वाले लोगों को जितनी बार सुरक्षित व संभव हो रक्‍तदान के लिए आगे आना चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

5 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

8 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

8 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

8 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

17 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago