मुख्य समाचार

चंबा हादसे पर भाजपा उग्र, रणधीर शर्मा ने की सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी निंदा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी चंबा जिले की भांदल पंचायत के युवक की बर्बरतापूर्ण हत्या पर गहरा दुख प्रकट करती है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नैनादेवी जी से विधायक रणधीर शर्मा ने इस सनसनीखेज मामले में सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी निंदा की है। उन्होनें कहा कि चंबा जिले के भांदल पंचायत का युवक मनोहर लाल 6 जून से घर से लापता था और उसका शव 9 जून को क्षत-विक्षत हालत में नाले में पत्थरों के बीच मिला। उसकी हत्या इतनी बर्बरता से की गई कि उसके शरीर के 8 अलग-अलग टुकड़े कर दिए गए। सोशल मीडिया में आ रही फोटो को देखने से देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि जिस दरिंदगी के साथ 25 वर्षीय युवक मनोहर लाल की हत्या की गई उससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों को कानून व प्रशासन का कोई डर नहीं है। तीन दिन तक लाश का न मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। रणधीर शर्मा ने कहा कि इस अमानवीय घटना पर सरकार का मूक दर्शक बना रहना कई सवाल खड़े करता है। लाश मिले हुए भी 5 दिन बीत गए, मुख्यमंत्री तो क्या सरकार का कोई मंत्री भी परिवार से संवेदना प्रकट करने नहीं पहुंचा, जो सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है। उन्होनें कहा कि इस घटना में पकड़े जाने वाले आरोपी एक विशेष समुदाय के हैं जिससे उस क्षेत्र में सामाजिक तनाव है और सांप्रदायिक हिंसात्मक घटना घटने की भी संभावना बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी, जनता से अपील करती है कि ऐसे समय में संयम एवं शांति बनाए रखें। रणधीर शर्मा ने सरकार से मांग की है कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो तथा उस क्षेत्र में शांति एवं सोहार्दपूर्ण माहौल बना रहे, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर सरकार से एक उच्च स्तरीय समिति की जांच करने की मांग पर साबित करती हैं। हमें आशा है कि यह सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से जांच करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

49 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago