मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन विधानसभा क्षेत्र में सभी रूके हुये विकास कार्य होंगे पुनः शुरू

 ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज चाकली में 31.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय स्वास्थ्य उप-केन्द्र की आधारशिला रखी। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सभी रूके हुये कार्य पुनः आरम्भ किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। अजय सोलंकी ने कहा विधानसभा क्षेत्र मे रहने वाले सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिले, रोड़ नैटवर्क अच्छा बने, अच्छे स्वास्थ्य संस्थान बने, इस दिशा में वह सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय जनता की जरूरतों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों के लिए आम जन के सहयोग की आवश्यकता और सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जायेगा। विधायक अजय सोलंकी ने चाकली में जन समस्यायें भी सुनी। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और शेष समस्याओं को सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का अधिकारी वर्ग समय पर निपटारा करें ताकि लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु प्रदेश में व्यवस्था परिर्वतन के लिए कार्य कर रहे हैं इसके लिये जहां प्रदेश की आर्थिक दशा को सुधारा जा रहा है वहीं पर फिजूल खर्ची को भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए क्षेत्र के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रदेश में पिछली सरकार के कारण आर्थिक संकट है किन्तु मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मोनिषा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी एवं पंचायत पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नेरवा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-बेटी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट। तहसील नेरवा के अंतर्गत शाक क्षेत्र के बावी में मंगलवार को हुए एक…

9 minutes ago

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

3 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

4 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

4 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

4 days ago