मुख्य समाचार

चंबा : महाप्रबंधक उमेश कुमार नन्द चमेरा- II पावर स्टेशन ने किया रक्तदान शिविर का उदघाटन

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)),

चमेरा-II पावर स्टेशन महाप्रबंधक (प्रभारी) उमेश कुमार नन्द द्वारा चमेरा-II पावर स्टेशन व पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चंबा के सहयोग से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर चमेरा-II पावर स्टेशन के चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में महाप्रबंधक उमेश कुमार नन्द ने चमेरा-II पावर स्टेशन के सभी कार्मिकों से अनुरोध किया कि सभी रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें क्योंकि रक्तदान महादान है और इससे स्वस्थ्य पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। महाप्रबंधक (प्रभारी) नन्द ने पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चंबा के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सुरिंदर पाल, डॉक्टर अपूर्वा अरोड़ा व उनकी टीम के सदस्यों का रक्तदान शिविर आयोजित करने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया | डॉक्टर सुरिंदर पाल  ने रक्तदान के लिए एनएचपीसी की भूमिका की सराहना की। वहीं आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह चमेरा-II पावर स्टेशन का सहयोग मिलता रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 hour ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago