मुख्य समाचार

सोलन : माँ शूलिनी मेले के लिए 16 से 18 जून 2023 तक आयोजित किए जायेंगे ऑडिशन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला के लिए निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप कलाकारों के ऑडिशन 16 जून से 18 जून 2023 तक नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं मेला अधिकारी अजय यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अजय यादव ने कहा कि राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, प्रयास और साथ ही मेले को अधिक आकर्षक एवं सफल बनाया जाएगा। मेला अधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में सभी कलाकारों का चयन मापदण्डों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा दिए गए निर्देशों और समिति के सभी सदस्यों के सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले में सोलन ज़िला की उन महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया जाएगा जिनके कार्य अन्य को प्रेरणा दे रहे हैं इस वर्ष मेले में स्थानीय महिला मण्डलों की रस्सा-कशी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का लाईव प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी मेले में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे कलाकारों को लाईव देख सकें। इसके लिए सोलन शहर में कुछ प्रमुख स्थानों पर स्क्रीन स्थापित की जाएगी। चयनित नेटवर्क के माध्यम से लाईव प्रसारण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सोलन के फेसबुक पेज पर भी राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला लाईव देखा जा सकेगा। अजय यादव ने कहा कि माँ शूलिनी की नगरी सोलन का यह मेला जन-जन का आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर सोलन शहर की भव्य सजावट हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने शहर के सभी व्यापार मण्डलों और स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि तीन दिवसीय मेले में अपनी व्यपारिक संस्थानों और घरों की दीपावली की तरह सजाकर माँ शूलिनी का अभिनन्दन करें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शहरवासियों का सहयोग पूरे प्रदेश को प्रेरित करेगा। समिति में गैर सरकारी सदस्यों ने मेले को और बेहतर बनाने की दिशा में अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति गुप्ता, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आर.एस. नेगी, अन्य सरकारी सदस्य एवं गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

3 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

14 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

16 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

16 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

16 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 day ago