मुख्य समाचार

रामपुर : विश्व रक्तदाता दिवस पर रामपुर परियोजना में ली रक्तदान की शपथ

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

विश्व रक्तदाता दिवस के मोके पर रामपुर हाइड्रो परियोजना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान के महत्व को दर्शाते हुए परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक आनंद सुरीन द्वारा परियोजना के सभी कर्मचारियों को रक्तदान की शपथ दिलाई और विश्व रक्तदाता दिवस की विशेषता बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया को ब्लड ग्रुप से अवगत कराने वाले वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिन 14 जून 1868 को हुआा था, उनके इस अविष्कार के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिल चुका है। मानव जाति के हिट में उनके इस योगदान को देखते हुए 14 जून उनके जन्मदिवस को प्रतिवर्ष एक विशेष थीम के तहत विश्व रक्तदाता दिवस के रूप् में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ”रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो” थीम पट विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि हम रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करें, रक्तदान को बढ़ावा दें और रक्तदाता का आभार व्यक्त करें तथा दुनियाभर के जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। वही कार्यक्रम के दौरान रामपुर एचपीएस के बायल कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा परियोजना के विभिन्न रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले शीर्ष 10 चयनित रक्तआताओं को हिमाचली परम्परा अनुसार टोपी, मफलर और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, सम्मानित रक्तआताओं में रितेश गुप्ता, हरविंदर सिंह, सुनील कुमार, रोहित ठाकुर, सुरिन्दर सिंह, बलवंत सिंह राणा, संजीव कुमार, अंजना कुमार, तिलक राज एवं मधु शर्मा शामिल रही। वहीं इस मौके पर वर्ष 1983 से अब तक करीब 133 बार रक्तदान कर चुके परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक आनंद सुरीन को मास्टर रहे। बताते चले कि डॉ. सुरीन समय समय पर रामपुर के खनेरी अस्पताल में भी आपात स्थित में रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते है। समाजहित में इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हे पीएचईएम विभाग के अपर महाप्रबंधक  प्रकाश चंद द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago