मुख्य समाचार

भरमौर : बागवानी मंत्री ने होली में किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने पिछले कल चंबा जिला के अपने प्रवास के दूसरे दिन जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत  होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं, विद्यालय के किचन तथा कमरों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद करते हुए जहां उनसे पढ़ाई के बारे में बातचीत की वही छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी विद्यार्थियों से फीडबैक ली। बागवानी मंत्री ने यहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर हर्ष जाहिर करते हुए प्रबंधन को सुविधाएं और बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने प्रबंधन से परिसर में बॉक्सिंग प्रशिक्षण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखने के साथ उनका निरंतर स्वास्थ्य चेकअप भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रावास में बच्चों को उपलब्ध करवाई जाने वाली जाने वाली खानपान तथा रहन-सहन  की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से  संबंधित समस्याओं  को समाधान के लिए  बागवानी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर लोगों को  स्वेच्छा से विभाग के नाम भूमि करने को कहा। इससे पहले चंबा से भरमौर जाते हुए लोगों द्वारा उनका विभिन्न जगहों पर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्थानीय स्तर की  विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। जिन्हें बागवानी मंत्री  ने शीघ्र हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, एसडीएम कुलबीर राणा, प्रधानाचार्य विपिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

2 minutes ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

11 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

13 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

13 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

13 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

22 hours ago