खेल जगत

निरमंड : क्रिकेट का महाकुम्भ महिला और पुरुष वर्ग की क्रिकेट सीरीज सगोफ़ा में शुरू

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

चायल के ब्रामगड़ युवक मंडल सगोफा द्वारा महिला और पुरुष वर्ग की क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस सीरीज का शुभारंभ 9 जून को किया गया। इसमें पहले राउंड के महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के खेले जा रहे हैं। महिला और पुरुष वर्ग के चैंपियन आगामी 19 जून तक मिल जायेंगे। आज महिला वर्ग के मुकाबले में पी. जी कॉलेज रामपुर बनाम लक्ष्मी 7 सागोफा के मध्य खेला गया, इसमें पी.जी कॉलेज रामपुर की टीम ने जीत हासिल की। पी.जी कोलेज रामपुर की टीम की खिलाड़ी वीना ने बताया कि वह नौवीं कक्षा से ही क्रिकेट में रुचि रखती थी और जिला स्तरीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता “गुमा” सोलन में जिला शिमला का प्रतिधिनित्व कर चुकी है जिसमें शिमला जिला की टीम विजेता रही। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने महिला वर्ग को भी क्रिकेट सीरीज में शामिल किया और नारी शक्ति को भी खेल कूद प्रतियोगिता में हिस्सा बनाया। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी टीम की कप्तान मिथिला, रूबीना,रंजना, नवजोती, शिल्पा, आशा को दिया है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई। वहीं आयोजक ब्रामगड़ युवक मंडल सगोफा के प्रधान “रवि ठाकुर “ने कहा कि वे पिछले 5 सालों से क्रिकेट सीरीज का आयोजन कर रहे हैं मगर इस बार महिला वर्ग के लिए एक नई पहल की है कि महिलाओं को भी खेल कूद में शामिल किया जाए ताकि महिला भी खेल कूद में आगे बढ़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago