मुख्य समाचार

कुल्लू : जेपी नड्डा की कुल्लू रैली में बंजार विधानसभा से 3000 कार्यकर्ता लेंगे भाग : सुरेंद्र शौरी

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),  

कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में 14 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की होने वाली मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली को लेकर ज़िला भाजपा की तैयारियाँ जोरो पर है। मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं से आवश्यक निर्धारित संख्या जुटाने का विभिन्न भाजपा पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र से इस रैली को सफल बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र से 3000 के क़रीब कार्यकर्ता व आम लोग इस रैली में भाग लेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा चुनावों से पहले यह रैली कई मायनों में अहम है। कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरने के मद्देनज़र इस रैली को भव्य रूप देने का अथक प्रयास किया गया है। निश्चित तौर पर इस रैली के बाद पार्टी कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

13 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

14 hours ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

2 days ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

2 days ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

3 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

4 days ago