अपराध /दुर्घटना

रामपुर : शिंगला जीरो पॉइंट के समीप खाई में मिला लापता निहाल वर्मा का शव

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

बीते 7 जून से लापता चल रहे युवक निहाल वर्मा का शव रविवार को बरामद हो गया है। मुख्य रामपुर के समीप शिंगड़ा ज़ीरो पॉइंट की खाई में मिले इस शव को फिलहाल बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को इस क्षेत्र से तीखी गंध आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया था, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। वही शव के गहरी खाई में फंसे होने के चलते पुलिस ने होमगार्ड व स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। बताते चले कि मृतक निहाल वर्मा शोघी के आनंदपुर का रहने वाला है, जो रामपुर में एक निजी मोबाइल कम्पनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार निहाल बीते 7 जून को अपने क्वाटर नही पहुंचा था, जिसके बाद 8 जून को उसकी गुमशुदगी बारे पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। वही अब निहाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

4 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

14 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago