अपराध /दुर्घटना

शिमला : नशे को बेचने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के मतियाना में नशे को बेचने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानाकारी देते हुए बताया की शाम के करीब 6:30 बजे जब पुलिस की टीम पेट्रोलिंग में गांव कलजार के पास महोरी रोड पर मौजूद थी थी तो उसी दौरान मतीयाना पुलिस गुप्त सूचना मिलती है की दिनेश चंदेल पुत्र पारस राम चंदेल निवासी वीपीओ बगड़ी, तह. ठियोग जिला शिमला उम्र 38 वर्ष कालजार खेल मैदान में चल रहे बिशु मेले में अपनी जलेबी, पकोड़ा, चाय की दुकान/टेंट में अवैध शराब का क्रय-विक्रय कर रहा है. मतियाना पुलिस एक दम एक्शन में आ जाती है और उक्त दुकान की तलाशी ली जाती है । तलाशी के दौरान पुलिस ने दिनेश चंदेल के कब्जे से केवल पंजाब में बिकने वाली शराब जिसमे से शराब – 5 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड,14 पेटी रॉयल स्टैग, 7 बॉक्स पैराडाइज संतरा और बीयर – 14 डिब्बे बरामद किए गए । वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है आखिर पंजाब में बिकने वाली शराब की पेटियां हिमाचल में किस तरह पहुंच रही है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

1 hour ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 hour ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

15 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

16 hours ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

2 days ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

2 days ago