राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
इटरनल यूनिवर्सिटी, बडू साहिब के खेल विभाग द्वारा 7वां स्पोर्ट्स डे मनाया गया I इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी के सहायक वाईस चांसलर डॉ. अमरीक सिंह अहलुवालीअ ने स्पोर्ट्स डे का शुभारम्भ छात्रों को हरी झंडी दिखाकर किया और अपने वक्तया में कहा की खेल हमें फिट रहने, सक्रिय रहने, अनुशासन, आत्मविश्वास के साथ ही टीम भावना पैदा करने में मदद करते है। इस आयोजन में यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही लॉन्ग जम्प एंड डिसकस थ्रो जैसे स्पोर्ट्स में भी सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लियाI इन मुकाबले में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे गए जिसमें अकाल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज की छात्राओं ने सभी मुकाबलों में अधिक पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया I इस दौरान सभी कॉलेजेस की डीन, फैकल्टी मेंबर्स, डायरेक्टर्स एवं यूनिवर्सिटी की छात्राएं आदि सभी मौजूद रहेI अत्यधिक गर्मी होने के बावजूद भी सभी विद्यार्थियों का जोश देखते ही बनता था I
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…