केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),
लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल की लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत अपनी घोषणाओ को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल घाटी के विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए 22.50 लाख की धनराशि जारी की है। खंड विकास अधिकारी केलांग बबनेश चड्ढा ने बताया कि सांसद ने लाहुल स्पिति के विकास खण्ड केलांग के अन्तर्गत विभिन्न ग्रांम पंचायतों में अलग अलग विकास कार्यों के लिए यह राशि जारी की है। इन विकास कार्यों का क्रियान्वयन जल्द सुनिश्चित बनाया जाएगा ताकि लोगों को अधिक से अधिक इन योजनाओं का समय पर लाभ पहुंच सके। इन विकास कार्यों में सिंचाई योजना, महिला मण्डल भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शामिल है। खंड विकास अधिकारी केलांग ने बताया कि ग्राम पंचायत वारपा में सिंचाई सुविधा के लिए 3 लाख की धन राशि, साइफन सिंचाई योजना खागंसर तिनन घाटी 3 लाख, क्वारिंग सिंचाई योजना के लिए तीन लाख, सामुदायिक भवन लामा गोम्पा ग्वाजंग 3 लाख, सिंचाई योजना हॉलिंग जहालमा 3 लाख, सामुदायिक भवन उत्थँग गोम्पा 3 लाख, महिला मंडल भवन मूर्तिचा 2 लाख, महिला मंडल भवन यांगला 1.5 लाख, महिला मंडल भवन लोअर केलांग 50 हजार, महिला मंडल भवन अप्पर केलांग के लिए 50 हजार की धनराशि जारी की गई है। जल्द ही इन कार्यों को आरंभ कर दिया जाएगा। विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह का विकास कार्यों के लिए जारी की गई धनराशि के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…