मुख्य समाचार

सिरमौर : कोलावाला भूड़ विद्यालय में जिला स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

रा० व० मा० विद्यालय कोलावाला भूड़ में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के कला संकाय के छात्रों को कविता लेखन की व्यवहारिक जानकारी देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर के सौजन्य से कबीर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ती सिँह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और चिरांआनंद शास्त्री ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के सभी साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 20 साहित्यकारों ने भाग लिया। मंच संचालन स्थानीय विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता एवं साहित्यकार डॉ. आई डी राही ने किया और उनकी प्रेरणा से विजयलक्ष्मी 11वीं, अलीशा 12वीं, ललिता 12वीं ने पहली बार स्वलिखित कविता का पाठ किया। कार्यक्रम का आगाज बिना किसी औपचारिकता के स्थानीय विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्राओं गीतांजलि एवं प्रिया के द्वारा कबीर वाणी से हुआ। इस उपलक्ष्य पर डॉ. आई डी राही ने कबीर की प्रासंगीगता पर अपने विचार रखे। इसके बाद कवि सम्मेलन का आगाज अर्चना शर्मा द्वारा ‘आठ जमाते पढ़ लिए अ से ज्ञ भी न आत, भारत छूटा पांचड़े, बढ़ता इंडिया जात ‘दोहे से शुरुआत की गई। उसके बाद दीपराज विश्वास ने बैठा है क्यों हार के धर हाथों पर हाथ ‘ स्थानीय विद्यालय की छात्रा ललिता ने माँ से अच्छा कोई नहीं, माँ से सच्चा कोई नहीं ‘अलीशा ने यूँ तो बहुत है लोग शहर में पर आदमी कहीं मिलता नहीं, विजय लक्ष्मी ने शेर और मुस्कान खातून, हितेंद्र और मीना ने कबीर के दोहे सुनाये। वरिष्ठ कवि दीप चंद कौशल ने काबा कशी के दो रहे बीच थी एक लकीर ‘लायक राम भारद्वाज ने कबीरा काश आज के दौर में आप भी होते’ मीनाक्षी वर्मा ने कबीर के नाम खत, अनंत आलोक ने कटे फ़टे कपड़े बने खानदान पहचान’ डॉ. श्री कांत ने दुखित मनवा रे घाव भयो गंभीर ‘श्री धनवीर परमार ने ‘यूरिया घुलनशील है, बढ़ाये फ़सल अंजीर ‘डॉ. आई डी राही ने ‘सर्दी गर्मी की हो गई,अजब सी सांठ गांठ। कब धूप खिले कब वर्षा,रही न कोई छांट’सुनीता भारद्वाज ने ज्यों मूंगफली खाई के बिखरो पड़ो कबाड़ ‘नासिर जी ने ‘चाहे पढ़ना वेद तुम चाहे पढ़ना कुरान ‘श्री चिरांआनंद जी ने ‘पुरुष हटा कर रख दिए सारे महिला कोच, लेकिन कैसे बदलिए घर दफ्तर की सोच’ कविता पढ़ी। जिला भाषा अधिकारी ने विद्यालय के जिन छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया था उन्हें पुरस्कार प्रदान किए और विद्यालय प्रधानचार्य दीप्ती सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त …

11 hours ago

परवाणू के समाज सेवी सतीश बेरी को मिली जमानत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू में टेंडर व कोटेशन अनियमितता से जुड़े मामले में…

11 hours ago

पांवटा साहिब में 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब, 12 फरवरी : जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

13 hours ago

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

17 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

1 day ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

2 days ago