मुख्य समाचार

सिरमौर : पैशनर वैलफैयर ऐसोसिएशन हि०प्र० की त्रैमासिक बेठक श्री रेणुका जी में आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

पैशनर वैलफैयर हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की एक बेठक पैशनर वैलफैयर एसोसिएशन राजगढ़ के सौजन्य से आज श्री रैणुका जी मे संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्मा राम द्वारा की गई | यह जानकारी देते हुये राजगढ़ ईकाई के अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने बताया कि बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुआ प्रसिद्व कलाकार परस राम गालिब द्वारा बासुरी की धुन पर वंदेमातरम की धून पेश की अपने संबोधन मे आत्मा राम शर्मा प्रदेश भर से आये पैशनरो को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश मे लगभग दो लाख पैशन धारक है और उनकी मांगो व समस्याओं को लेकर राज्य कार्यकारिणी लगातार सरकार के संपर्क में है | उन्होंने सरकार से मांग की है कि मैडिकल बिलो का भुगतान नहीं  हो रहा है जिसे जल्द जारी किया जाये जो नये वेतनमान की केवल एक किश्त अभी तक पेशनरो को मिल पाई है | बकाया दो किश्तो का भुगतान जल्द व एक मुश्त किया जाये। केंद्र सरकार द्वारा डी ए की 11% किश्त जो जारी कर दी गई है उसका केवल 3% का भुगतान हो पाया है | बकाया 8% प्रतिशत का भुगतान एक मुश्त एरियर सहित किया जाए | पैशन का कंयुटैशन गुजरात की तर्ज पर 15 साल से घटा कर 13 वर्ष किया जाये | 2016 के बाद सेवा निवृत हुये कर्मचारियों के ए जी ऑफिस शिमला में लंबित पड़े मामलो का जल्द निपटान किया जाये | इसके साथ साथ पैशनर के देय वितिय लाभो को जल्द से जल्द एक मुश्त जारी करने की का प्रस्ताव भी इस बैठक में पास किया गया | इसके साथ साथ 65, 75 व 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पैशनरो को 5/10 व 15 प्रतिशत पैशन वृद्वि जल्द दी जाये | इस मौके पर राजगढ़ ईकाई द्वारा प्रदेश मफलर व टोपी पहनाकर कर सम्मानित किया गया | इसके साथ साथ राज्य व जिला के सभी पदाधिकारियों को भी मफलर पहना कर सम्मानित किया गया | इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, हरिदत शर्मा, महा सचिव हुकम सिह ठाकुर, शीश राम ठाकुर, मुख्य सलाहकार जे के नंदा, सलाहकार प्रभात चौधरी, कानूनी सलाहकार रोशन लाल, कोषाध्यक्ष एस आर शाडिल, रवि दत भारद्वाज, बैली राम आजाद, एस एस कुटलेहरिया, सुभाष भारती, गोपाल शर्मा, मनमोहन पठानिया, मोहन सिंह कश्यप, चमन लाल, परस राम गालिब, प्रदीप शर्मा, जीवन सिह, गीता राम, के डी शर्मा, गोपाल शर्मा, गरजा राम, एस के कोड़ा, एल आर कौडल, सुरैद्र वर्मा, मिलाप चंद, मोहन नेगी, राम राथ आदि उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

6 minutes ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

17 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

19 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

22 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago