राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
आज भारतीय जनता पार्टी के बूथ भयानाघाट बूथ नंबर (46) की बैठक विश्रामगृह राजगढ़ में संपन्न हुई | इस बैठक में बूथ के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | बैठक उद्देश्य बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करना था | जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को अध्यक्ष, नरेश कुमार को बूथ पालक व वीरेंद्र कुमार को B.L.A चुना गया | इसके बाद मन की बात का प्रमुख अजय धीमान को, व्हाट्सएप ग्रुप का प्रमुख सतीश शर्मा को, महिला प्रमुख प्रमिला देवी, युवा प्रमुख कपिल कुमार को, लाभार्थी प्रमुख राजेंद्र चौहान, प्रभावशाली मतदाता प्रमुख रणजोत सिंह एवं विद्यादत्त को, बूथ पर मनाए जाने वाले पार्टी के कार्यक्रमों का प्रमुख कमल राज को, पन्ना प्रमुखों का प्रमुख अनिल पुंडीर को बनाया गया | नवनियुक्त अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए नया दायित्व व नई जिम्मेदारी देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व विश्वास जताया कि वह व उनकी समस्त टीम बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव कार्यरत रहेंगे व पार्टी एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे | इस मौके पर सभी के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया | इस बैठक में विशेष तौर पर रणजोत ठाकुर, अनिल पुंडीर, प्रमोद पुंडीर, राजेंद्र चौहान, विद्यादत्त, भाग सिंह, नरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, विनोद ठाकुर, प्रदीप, कमलराज, निखिल, राजकुमार, विनोद, आकाश, भजन सिंह आदि सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | बैठक में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…
शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज…