Categories: Uncategorized

कोटला बांगी स्कूल के दो विद्यार्थी जायेंगे विधानसभा

विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा और डिजिटल बाल मेला के के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा । इसमें देश भर से 68 बच्चे विधायकों के रूप में विधानसभा का कार्यभार संभालेंगे । इस विशेष सत्र में राजगढ़ उपमंडल की वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के दो छात्र अपनी आवाज मुखर करेंगे । इस विद्यालय की छात्रा रीतिका वर्मा पुत्री  यशपाल और आदित्य पुत्र सीता राम का चयन बतौर बाल विधायक हुआ है । दोनों ही ग्याहरवी कक्षा के छात्र हैं । 

एक ही स्कूल से दो छात्रों का चूना जाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है । विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार ने बताया कि इन छात्रों की इस उपलब्धि से सभी अध्यापकों में प्रसन्नता की लहर है । इस बाल सत्र में भाग लेने से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । वहीं कोटला बांगी पंचायत के प्रधान सुभाष ठाकुर ने भी इस समाचार पर प्रसन्नता जताई है ।

गौरतलब है कि राजस्थान के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य है जहां ऐसा बाल सत्र आयोजित किया जा रहा है ।  बाल विधायकों चुने जाने के बाद इन्हीं में से मुख्यमंत्री , नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री भी चुने जाएंगे ।  उसके बाद यही बच्चे सदन की कार्यवाही विधिवत रूप से चलाएंगे । इससे पहले इन बच्चों का दस और ग्यारह तारीख को दो दिन का प्रशिक्षण वर्ग भी होगा ।  जिसमें इन्हें विधानसभा के नियमों से अवगत करवाया जाएगा । इस अनोखे प्रयोग को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

32 minutes ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

3 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

5 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

5 hours ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

22 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

24 hours ago