Uncategorized

सत्यनारायण मंदिर में 24 जून को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर, सब एडिटर),

श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास द्वारा रामपुर बुशहर में एक बार फिर निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 24 जून को सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में रोटरी आइज़ फाउंडेशन अस्पताल मरांडा (पालमपुर) के विशेषज्ञ चिकित्सक जांच करेंगे। न्यास प्रबंधन के पदाधिकारी अश्वनी सोनी, मदन भारती व विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में केवल 50 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों की ही जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जो रोगी अपनी जांच करवाना चाहते है वे पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व हिमकेयर कार्ड साथ लाना आवश्यक है। इसके अलावा रोगियों की जांच के साथ साथ उन्हें निशुल्क दवाएं, चश्मे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही शल्य चिकित्सा करवाने वाले रोगियों को रहने व खाने की सुविधा भी न्यास द्वारा ही उपलब्ध करवाई जाएगी। सत्यनारायण मंदिर न्यास ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नेत्र सम्बन्धी रोगी अवश्य इस शिविर में पहुंच कर इसका लाभ उठाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago