मंडी (नितेश सैनी, संवाददाता),
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सुंदरनगर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक राकेश जंवाल ने 100 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 1977 व 1980 के समय के प्रमुख कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ता नरपत ने कविता पाठ किया और प्रसिद्ध पहाड़ी गायक डा. लैहरू राम सांख्यान ने राम मंदिर पर लिखा अपना गीत व पहाड़ी गाना भी सुनाया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश जंवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर महासंपर्क अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवा रहे हैं। ऐसे में यह तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस अभियान के सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ करने के…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…