राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
रासूमांदर की ग्राम पंचायत देवठी मजगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर माननीय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्यावरण संरंक्षण बारे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उन्होने पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ पर विशेष बल देते हुए महिलाओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल ने करने बारे सलाह दी तथा इसका व्यापक प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत घर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। ग्राम पंचायत प्रधान पलका देवी सहित अन्य महिलाओं ने पौधारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत की प्रधान पलका देवी ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने क्षेत्र की साफ सफाई करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त पौधारोपण करके समाज के लोगों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के कर्मचारी व सिलाई अध्यापिका भी मौजूद रहे।
झंडूता (जीवन सिंह , संवाददाता ), उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मन्दिर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…