भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन आज चौरासी होटल भरमौर में किया गया जिसकी अध्यक्षता ईकाई के प्रधान धीरज राम ठाकुर द्वारा की गई व जिला चंबा पेंशनर्स के प्रधान पीसी ओबराय विशेष तौर पर मुख्यतिथी के रूप में मौजूद रहे | बैठक में सभी सदस्यों द्वारा एकलव्य आवासीय भवन खणी का निर्माण कार्य व सड़क मार्ग का कार्य शुरू न होने पर सद्स्यों ने खेद जताया जिसके लिए बजट का प्रावधान व जमीन भी एलोट हो चुकी है | उन्होंने भवन निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया | इसके अलावा पैंशनर्ज की मंहगाई राहत की दो किश्तें 80 प्रतिशत रिवाइजड पैंशन का एरियर चिकित्सा भत्ता 2000 रु० करने व 65,70,75 वर्ष आयु पर क्रमशः 5,10,15 प्रतिशत बढ़ोतरी को मूल पेंशन में शामिल करने का प्रदेश सरकार से अनुरोध किया व पुराने बस स्टैंड से चौरासी गेट तक सीवरेज लाइन के कार्य के चलते सडक मार्ग की खस्ताहाल को लेकर संबंधित विभाग से तुरंत मार्ग को ठीक करने का आग्रह किया गया, जिससे मरीजों व श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | इस मौके पर जिला चंबा पेंशनर्स ईकाई के प्रधान पी सी ओबराय, जगदीश मांडला जिला महासचिव,पी एल ठाकुर जिला सीनीयर प्रेजिडेंट,व तरवीज पठानियां, भरमौर ईकाई के महासचिव कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष एम आर पटियाल, प्रधान धीरज राम ठाकुर, भक्त राम, जगदीश चंद,देश राज,शाम सिंह ठाकुर, यशपाल राणा,जय सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर, आदि सदस्यों ने भाग लिया |
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…