मुख्य समाचार

राजगढ़ : व्यापार मंडल राजगढ़ ने उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

व्यापार मंडल राजगढ़ अध्यक्ष हरिओम खेड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पानी की निकासी की समस्याओं का निराकरण करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया |  व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राजगढ़ में पार्किंग की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है और गाड़ियों की पार्किंग के लिए यहाँ कोई भी सुनिश्चित स्थान नही है और इस कारण आये दिन बाजार में जाम लगा रहता है | नगर पंचायत राजगढ़ में पार्किंग के लिए जगह का चयन कर कार्य आरम्भ भी कर दिया गया था लेकिन पिछले 6 माह में इसमें आगे कोइ भी प्रगती नही हुई है और पुरी राजगढ़ क्षेत्र के लोगो के साथ साथ स्थानिय दुकानदार परेशानी का सामना कर रहे है | साथ ही उपमुख्यमंत्री को राजगढ़ बाजार में पानी की उचित निकासी न होने की समस्या से भी अवगत करवाया गया | व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राजगढ़ में पानी की निकासी की व्यवस्था का आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश में सड़क पानी से भर जाती है और लोगो का चलना तक दुश्वार हो जाता है | यही नही यह पानी बहुत सी दुकानों में चला जाता है और दुकाने पानी से भर जाती है | व्यापार मंडल ने उपमुख्यमंत्री से पार्किंग के कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र आरम्भ करवाने और पानी की उचित निकासी करवाने की मांग की | इस अवसर पर अध्यक्ष हरिओम खेडा, पूर्व अध्यक्ष भोला नाथ साहनी, अजय चौहान, नप पार्षद ज्योति साहनी, सदस्य नितिन वाल्ल्यट, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य व्यपारी भी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago