मुख्य समाचार

निरमंड : ग्राम पंचायत चायल में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

विश्व पर्यावरण दिवस पर निरमंड खंड की ग्राम पंचायत चायल में आज पर्यावरण दिवस पर पंचायत (कोरम) और महिला मंडल स्वयं सहायता समूह के  संयुक्त तत्वाधान में पंचायत परिसर में देवदार, खनोर प्रजाति के पौधे रोपे गए। पंचायत प्रधान सुषमा कटोच ,उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने एक एक देवदार और खनोर प्रजाति के पौधे रोपे। और इनके सरक्षण की शपथ ली। वहीं जागृति स्वयं सहायता समूह ठारला की महिलाओं ने भी पौधे लगाए और राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठारला के स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के प्रति ठारला गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं  श्रीखंड पब्लिक स्कूल ठारला के बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और बस स्टैंड पर प्लास्टिक के कचरे का उचित निपटारा किया गया। इस दौरान प्रधान चायल सुषमा कटोच, उप प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, सचिव के डी ठाकुर, वार्ड पंच जवान देवी, रीना देवी, घनश्याम सिलाई अध्यापिका संदेशा देवी, चौकीदार दौलत राम  ठाकुर, शिक्षक बेलू राम, नरेश ठाकुर, वीना, सूर्या,गंगा जोशी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago