मुख्य समाचार

चंबा : चमेरा II पावर स्टेशन, करियां में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  चमेरा ll पावर स्टेशन में वृहत वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर चमेरा ll पावर स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस वृहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ  महाप्रबंधक (विद्युत)टिकेश्वर प्रसाद, चमेरा II पावर स्टेशन व उनकी पत्नी  रेनू कुमारी के कर-कमलों से पौधा लगा कर किया गया। इस कार्यक्रम में सौरव सक्सेना, उप महाप्रबंधक (सिविल) एवं बाबू लाल मुन्द्रा, उप महाप्रबंधक (वित्त) के साथ अन्य वरिष्ठ गणमान्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्धता प्रदान करने एवं इस स्वर्ग रूपी धरती मां को स्वच्छ बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर महिला क्लब के सदस्यों की उपस्थिति भी प्रशंसनीय रही। पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता एवं इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम –  Beat Plastic Pollution, ’इकोसिस्टम की बहाली’ के लिए पेड़ों को बचाने की दृढसंकल्पता ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इसके अतिरिक्त बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कव्यपाठ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें चमेरा II पावर स्टेशन के अधिकारियों/ कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाप्रबंधक (विद्युत), चमेरा II पावर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago