राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
व्यापार मंडल राजगढ़ अध्यक्ष हरिओम खेड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पानी की निकासी की समस्याओं का निराकरण करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया | व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राजगढ़ में पार्किंग की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है और गाड़ियों की पार्किंग के लिए यहाँ कोई भी सुनिश्चित स्थान नही है और इस कारण आये दिन बाजार में जाम लगा रहता है | नगर पंचायत राजगढ़ में पार्किंग के लिए जगह का चयन कर कार्य आरम्भ भी कर दिया गया था लेकिन पिछले 6 माह में इसमें आगे कोइ भी प्रगती नही हुई है और पुरी राजगढ़ क्षेत्र के लोगो के साथ साथ स्थानिय दुकानदार परेशानी का सामना कर रहे है | साथ ही उपमुख्यमंत्री को राजगढ़ बाजार में पानी की उचित निकासी न होने की समस्या से भी अवगत करवाया गया | व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राजगढ़ में पानी की निकासी की व्यवस्था का आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश में सड़क पानी से भर जाती है और लोगो का चलना तक दुश्वार हो जाता है | यही नही यह पानी बहुत सी दुकानों में चला जाता है और दुकाने पानी से भर जाती है | व्यापार मंडल ने उपमुख्यमंत्री से पार्किंग के कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र आरम्भ करवाने और पानी की उचित निकासी करवाने की मांग की | इस अवसर पर अध्यक्ष हरिओम खेडा, पूर्व अध्यक्ष भोला नाथ साहनी, अजय चौहान, नप पार्षद ज्योति साहनी, सदस्य नितिन वाल्ल्यट, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य व्यपारी भी उपस्थित रहे |
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…
ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…