Categories: Uncategorized

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट।

सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस निर्मम वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

5 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

4 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago