मुख्य समाचार

सिरमौर : पनोग विद्यालय के सैंकड़ो छात्रों व अध्यापकों ने दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजकीय माध्यमिक विद्यालय पनोग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय पनोग में तरह तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा पनोग बाजार में रैली निकाल कर स्थानीय जनता को पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जागरुक किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय पनोग के प्रधानाचार्य होशियार सिंह ने बताया कि आज पुरे विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इधर उधर फेंका गया प्लास्टिक व पॉलिथीन न सिर्फ संक्रामक बिमारियों को न्यौता दे रहा है बल्कि पर्यावरण प्रदुषण के साथ साथ जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। प्लास्टिक मानव जाति के लिए भी बहुत बड़ा खतरा बन चूका है। इस दौरान विद्यालय में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य होशियार सिंह ने समस्त स्टाफ व बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और कहा कि हमे अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनना चाहिये और उन्होंने बच्चों को एक एक पौधा लगाने और उसका सरंक्षण करने की प्रेरणा भी दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago