मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर में पांच स्थानों पर 8 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल-विवेक शर्मा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

आपदा प्रबन्धन के तहत संभावित बाढ़ और भू-स्खलन पर सिरमौर जिला में 8 जून को पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देंगे। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी की ओर से आमजन से आग्रह किया गया है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान न घबरायें। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने यह जानकारी आज सोमवार को नाहन में जिला में आयोजित किये जा रहे मेगा मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वरा आपदा के समय किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक के अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के निर्देशानुसार जिला में तीन चरणों में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन चल रहा है। मॉक ड्रिक का प्रथम चरण 30 मई को संपन्न हुआ जबकि द्वितीय चरण का टेबल टॉक एक्सरसाईज मॉक ड्रिल 6 जून और तीसरे चरण का फिजिकल मॉक ड्रिल 8 जून को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि इस मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरतापूर्वक लें क्योंकि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसका राज्य और केन्द्र स्तर पर मूल्यांकन किया जा रहा है। विवेक शर्मा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए जिला स्तरीय इनसीडेंट रिस्पांस टीम (आईआरटी) के अलावा एसडीएम की अध्यक्षता में उप मंडल स्तर पर भी आईआरटी का गठन किया गया है जो उप मंडल स्तर पर सभी सम्बन्धित विभागों के साथ मॉक ड्रिल कार्य को अंजाम देंगे। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक में विस्तार से मॉक ड्रिल के विषयों पर जानकारी प्रदान की। जिला आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के कारर्डिनेटर ने राजन ने मॉक ड्रिल के दौरान विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से पीपीटी के माध्यम जानकारी प्रदान की। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न उप मंडलों के एसडीएम भी वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से बैठक से जुड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago