राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग के 9वीं कक्षा के होनहार छात्र रितेश शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृति योजना उतीर्ण करके स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य श्याम सिंह चैहान ने बताया कि गत फरवरी 2003 में एससीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय मीन कम स्काॅलरशिप (एनएमएमएस) की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें इस पाठशाला के छात्र रितेश शर्मा ने भाग लिया था। इस परीक्षा को उतीर्ण करके रितेश शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय छात्रवृत्ति पाने के हकदार बने हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत रितेश शर्मा को 12वीं कक्षा तक एक हजार रूपये प्रति माह वजीफा मिलता रहेगा। उन्होने बताया कि रितेश शर्मा की इस उपलब्धि पर स्कूल को गर्व है। बता दें कि शिक्षण संस्थानों अधिकतर छात्रवृतियां टेस्ट देकर नहीं अपितु विभिन्न वर्गों के हिसाब से दी जाती है। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है जोकि बच्चों के जीवन लक्ष्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होता है। रितेश के माता-पिता को भी अपने बेटे पर गर्व है। स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने रितेश शर्मा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…