मुख्य समाचार

लाहौल : जिला उद्योग केन्द्र केलांग ने स्वच्छता जागरुकता को लेकर आयोजित किया शिविर 

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उद्योग विभाग के जिला उद्योग केन्द्र केलांग द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिस्पा में पर्यावरण सरंक्षण हेतु दूसरे शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई | पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कैंपिंग साईट व होटल कारोबारियों सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे | महा प्रबंधक उद्योग, छीमे अंगमों ने उपस्थित उधमियों से अपनी इकाईयों में पर्यावरण सरंक्षण हेतु कूड़े कचरे के उचित निस्तारण व स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरे जिस्पा क्षेत्र में पौधारोपण करने का आग्रह किया। ताकि इस क्षेत्र के हरित आवरण को और अधिक बढ़ाया जा सके और इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिल सके | उन्होंने कैंपिंग साइट व होटल व्यवसायियों से कहा कि क्षेत्र की सौंदर्यता को ओर अधिक निखारने व स्वच्छ रखने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल दें |  राजेश शर्मा, प्रबंधक उद्योग द्वारा उपस्थित उधमियों को पर्यावरण सरंक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई । जिस्पा क्षेत्र के लोगों ने महाप्रबंधक से इस इलाक़े में प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी बात कही | महाप्रबंधक ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से तुरंत प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago