मुख्य समाचार

किन्नौर : कल्पा विद्यालय में किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन  

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला किन्नौर में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत पिछले कल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कल्पा, निचार व पूह विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेश्नल बैंक रिकांग पिओ के तिलक राज डोगरा ने बताया कि पंजाब नेश्नल बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की काव्य कुमारी व शिखा ने प्रथम स्थान जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग के दिनेश कुमार व ईशिता ने दूसरा स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंगरा से मिश्रा व इश्मू ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि बैंक की तरफ से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 7500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप उनके बचत खातों में अन्तरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रबंधक द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर आरबीआई के भरत राज, विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

9 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

9 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

10 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

10 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

11 hours ago

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…

12 hours ago