Categories: Uncategorized

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ),

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय केलांग के सम्मेलन कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों को तैयारियों में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा, “हिमाचल दिवस हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है। सभी विभाग इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार यादविंदर गोमा मुख्यातिथि के रूप में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।”
विभागवार जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मंच पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। SADA को सम्पूर्ण परिसर की स्वच्छता तथा जलशक्ति विभाग को पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति का दायित्व सौंपा गया। पुलिस विभाग एवं वन विभाग को परेड तथा मार्च पास्ट में सक्रिय भागीदारी के आदेश दिए।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग, प्राथमिक विद्यालय केलांग तथा केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन प्रस्तुतियों से हिमाचल की लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण होगा। इसके अतिरिक्त, लायजन अधिकारी एवं स्वागत समिति का गठन भी कर दिया गया है, जो अतिथियों का पारंपरिक स्वागत सुनिश्चित करेगी।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये जाने के भी निर्देश दिए गए ।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति शिवानी मेहला, एसडीएम कुनिका एकर्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, बीडीओ डॉ. विवेक गुलरिया, तहसीलदार केलांग विकास कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अजय गुप्ता, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत सूर्या शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. नताशा ठाकुर, डीपीओ (आईसीडीएस) संजय डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय केलांग तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

42 minutes ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

11 hours ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

14 hours ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

14 hours ago

चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

18 hours ago

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

21 hours ago